पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी नशे में वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों के वाहन सीज होने के साथ डी एल भी हुए निरस्त ।

पौड़ी | जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 09 वाहन चालकों (श्रीनगर–05, कोटद्वार–01, यातायात कोटद्वार–02 एवं थलीसैण–01) के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उनके वाहन मौके पर सीज किए गए तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया अमल में लाई गई । इसके अतिरिक्त हेलमेट न पहनना, तीन सवारी, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा खतरनाक ढंग से वाहन चलाने जैसे गंभीर यातायात उल्लंघनों पर कुल 99 वाहन चालकों (श्रीनगर–11, पौड़ी–05, यातायात श्रीनगर–13, कोटद्वार–27, यातायात कोटद्वार–08, लक्ष्मणझूला–24, थलीसैण–04 एवं लैन्सडाउन–07) के विरुद्ध चालानी/वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं, दैनिक अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 211 अन्य वाहन चालकों पर चालान करते हुए उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *