शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 चालकों के वाहन सीज़ व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 256 वाहन चालकों पर की कड़ी चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की गई । दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 03 वाहन चालकों (कोटद्वार–01, यातायात कोटद्वार–02) के वाहन मौके पर सीज करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई । इसके अतिरिक्त हेलमेट न पहनना, तीन सवारी, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने जैसे गंभीर यातायात उल्लंघनों पर कुल 96 वाहन चालकों (श्रीनगर-05, पौड़ी-12, यातायात श्रीनगर-10, कोटद्वार-31,यातायात कोटद्वार-06 एवं लक्ष्मणझूला-20 एवं लैन्सडाउन-12) के विरुद्ध चालानी/वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 156 अन्य वाहन चालकों पर चालान कर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *