पौड़ी पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी अपराधी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तारमहिला के साथ मारपीट व अभद्रता के मामले चल रहा था फरार ।

पौड़ी | एक स्थानीय महिला निवासी- यमकेश्वर द्वारा थाना यमकेश्वर पर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी | जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि संदीप बिष्ट (पूर्व प्रधान किमसार), निवासी- ग्राम किमसार द्वारा उनके साथ मारपीट की गई | कपड़े फाड़े गए तथा गाली-गलौच की गई। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना यमकेश्वर पर मु0.अ0.सं0.- 09/2025, धारा 115(2)/74 बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था व पुलिस को चकमा दे रहा था । न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त का गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था । शातिर किस्म का अपराधी होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए तथा अभियुक्त पर ₹2,500/- का इनाम भी घोषित किया गया । निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष यमकेश्वर, अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस एवं सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त संदीप बिष्ट को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है ।

*अभियुक्त का नाम पता*
संदीप बिष्ट (उम्र-40 वर्ष) (पूर्व प्रधान किमसार), पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी- ग्राम किमसार, थाना /तहसील यमकेश्वर।

*पंजीकृत अभियोग*
मु0.अ0.सं0.- 09/2025, धारा 115(2)/74 बी.एन.एस.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *