जनपद पौड़ी में यातायात नियम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर, चेकिंग तेज बिना हेलमेट, नशे में ड्राइविंग और ओवरस्पीड पर जीरो टॉलरेंस, 307 वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सघन यातायात चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है । अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना लाइसेंस एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 117 वाहन चालकों (श्रीनगर-06, पौड़ी-07,यातायात श्रीनगर-10, कोटद्वार-42,यातायात कोटद्वार-26, लक्ष्मणझूला-20, कालागढ़-01 एवं लैन्सडाउन-05) के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 190 वाहन चालकों पर भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई । पौड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें—पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *