पौड़ी फायर टीम ने स्कूल व होटलों में किया सुरक्षा ऑडिट आपात स्थिति में कैसे बचें जान–माल: पौड़ी फायर सर्विस का जागरूकता अभियान लगातार जारी ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में, मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी के नेतृत्व में फायर सर्विस टीमों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण, श्रीनगर, पाबौं आदि स्थानों में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय, आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। फायर टीम द्वारा गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव, स्ट्रेचर निर्माण एवं फायर एक्सटिंग्यूशर से आग बुझाने का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त फायर स्टेशन श्रीनगर द्वारा श्रीनगर में स्थित आदिति वेडिंग पॉइंट, चाहत वेडिंग पॉइंट एवं होटल दीप में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच कर अग्नि सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों में आपदा के समय सतर्कता, आत्म-सुरक्षा एवं जनसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *