चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे पूर्व में 03 पैडलरों को 804 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल ।

पौड़ी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त एवं सतत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं । इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा सतेंद्र, रोहित डोबरियाल एवं भास्कर नेगी को 804 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि उन्होंने यह चरस प्रेम सिंह, निवासी जोशीमठ, जनपद चमोली से खरीदी थी। प्राप्त साक्ष्यों एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान इन तथ्यों की पुष्टि होने पर कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रेम सिंह को ग्राम देवर खरोला, गोपेश्वर, जनपद चमोली से धारा- 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने ₹35,000/- में चरस उक्त व्यक्तिओं को बेचने की बात कबूल की तथा कम समय में अधिक धन अर्जित करने के लालच में नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0 संख्या-121/2025,धारा-8/20/29 एनडीपीएस एक्ट ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
प्रेम सिंह, निवासी- ग्राम-आरुषि, पोस्ट -भरकी, थाना- जोशीमठ, जनपद- चमोली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *