पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर नकेल कसने का दौर जारी, 495.09 ग्राम चरस के साथ 03 नशा तस्करों को धर दबोचा अभियुक्तों को चरस सप्लाई करने वाले मुख्य अभियुक्त की तलाश है जारी ।

पौड़ी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को गति प्रदान करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं । निर्गत निर्देशों के अनुपालन में पौड़ी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस, ANTF एवं CIU टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान 03 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 495.09 ग्राम चरस (संदीप शर्मा से-155.75 ग्राम चरस, मृत्युंजय से- 108.35 ग्राम चरस व कमलेश से- 230.99 ग्राम चरस) बरामद की गई। उक्त तीनों अभियुक्तों को पुलिस टीम ने मालनपुल, कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया जिनके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0–296/25, धारा- 8/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ विवरण*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे इस चरस को क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से लोगों को बेचने की योजना बना रहे थे। उन्होंने यह चरस सोनू नामक व्यक्ति से खरीदी थी। सप्लाई करने वाले इस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1.संदीप शर्मा पुत्रविजय प्रकाश, निवासी- झंडीचौड़ कलालघाटी कोटद्वार
2.मृत्युंजय पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी- झंडीचौड़ कलालघाटी कोटद्वार
3.कमलेश पुत्र रामू सैनी, निवासी- ग्राम डकोली, थाना- उन्नाव, उत्तर प्रदेश

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0–296/25, धारा- 8/20/60 NDPS Act

*-बरामदगी का विवरण*
1.अभियुक्त संदीप शर्मा से (155.75 ग्राम चरस)
2.अभियुक्त मृत्युंजय से (108.35 ग्राम चरस)
3.अभियुक्त कमलेश से (230.99 ग्राम चरस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *