अवैध गतिविधियों पर रोक और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पौड़ी पुलिस का सघन चैकिंग अपराध नियंत्रण हेतु चौकस निगरानी के साथ ही सड़क मार्गों पर सघन चैकिंग का सख़्त पहरा ।

पौड़ी | पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से नियमित रूप से सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में चल रहे लगातार अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं एंट्री पॉइंट्स पर वाहनों की सघन तलाशी, संदिग्ध व्यक्तियों की चौकशी, तथा वाहन चालकों के दस्तावेजों की विस्तृत जाँच की जा रही है । चैकिंग के दौरान— वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन के इस्तेमाल जैसी जोखिमकारी आदतों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों, चोरी के वाहनों, अवैध वस्तुओं एवं नशे की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई, ऑन-द-स्पॉट चालान एवं आवश्यकतानुसार वाहनों को सीज़ किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *