पौड़ी । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पौड़ी पुलिस द्वारा पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार व्यापक सघन चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी क्रम में जनपद के बॉर्डर एरिया, मुख्य मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंड एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमें ग्राउंड जीरो पर लगातार सक्रिय रहकर हर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन और सामग्री की सावधानीपूर्वक जाँच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन दस्तावेजों का सत्यापन, लगेज चेकिंग, पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग कर संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है ।
ग्राउंड जीरो पर पौड़ी पुलिस की चौकस मुस्तैदी जनपदीय बॉर्डर से बाजार तक सघन चैकिंग अभियान प्रभावी रूप से रहा जारी ।
















Leave a Reply