पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में सघन यातायात चेकिंग अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दैनिक चेकिंग के दौरान 08 वाहन चालक (कोटद्वार–05, यातायात कोटद्वार–03) शराब के प्रभाव में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिनके वाहन तुरंत सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई । इसी के साथ सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट एवं मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे उल्लंघन पर कुल 19 चालकों (यातायात श्रीनगर–06, लक्ष्मणझूला–06, पौड़ी–01, कोटद्वार–05, थलीसैंण–01) के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही जनपदभर में कुल 108 वाहन चालकों पर कड़ी चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई ।
शराबी चालकों पर पौड़ी पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी ड्रंक एण्ड ड्राइव में 08 चालकों के वाहन सीज रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 108 चालकों पर की कड़ी कार्यवाही ।
















Leave a Reply