न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट में पौड़ी पुलिस ने 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं । जिसके क्रम में कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लैन्सडाउन द्वारा निर्गत NBW फौजदारी वाद संख्या-143/2025, धारा- 138 NI Act से सम्बन्धित अभियुक्त सोशिल निवासी अमरोहा उ0प्र0 जो काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा वारण्टी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त
सोशिल (उम्र 52 वर्ष) पुत्र नानक चन्द, निवासी- ग्राम नसीर नागला जिला अमरोहा उ0प्र0 ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *