पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा किया गया कोतवाली श्रीनगर का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण ।

श्रीनगर |  पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा कोतवाली श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर लंबित माल–मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए, शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, हवालात, मेस, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे एवं सभी तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान कर्मचारियों से अस्लाह एवं कारतूस की हैंडलिंग का अभ्यास करवाया। कोतवाली में उपलब्ध आपदा प्रबंधन उपकरणों की तैयारी का स्तर जांचा और सभी उपकरणों को तत्पर अवस्था में रखने के साथ ही CCTNS पोर्टल व CM हेल्पलाइन पर की जा रही प्रविष्टियों की समीक्षा कर लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला थाना श्रीनगर एवं फायर सर्विस श्रीनगर में अस्थाई रूप से तैनात पर्यावरण मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *