पौड़ी | एस.एस.बी. केदार फायरिंग रेंज, श्रीनगर में आयोजित तीन दिवसीय “21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी राईफल, रिवाल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता–2025” का विधिवत एवं सकुशल समापन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से कुल 15 टीमों के प्रतिभागियों द्वार इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया गया | प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने राईफल, रिवाल्वर एवं पिस्टल की विभिन्न श्रेणियों में अपने सटीक निशाने, आत्मविश्वास और एकाग्रता का परिचय दिया। हर वर्ग में आयोजित शूटिंग मुकाबले रोमांचक रहे, जहाँ खिलाड़ियों ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए स्कोर अर्जित किए। पूरे आयोजन के दौरान सभी टीमों ने शानदार तालमेल, उत्तम प्रशिक्षण, तथा उच्च अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया । आजा समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा विजयी टीमों एवं उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों के मनोबल, मेहनत और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ पुलिस बल में फायरिंग दक्षता, तत्परता एवं आत्मविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती हैं। प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी प्रतिभागी आगामी आयोजनों के लिए प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर अपने-अपने जनपदों को लौटे ।
🏆 फाइनल विजेताओं का विवरण (ओवरऑल परिणाम)
🔸 ओवरऑल रायफल शूटिंग
• प्रथम स्थान : 40 BN PAC हरिद्वार
• द्वितीय स्थान : IRB-1
• तृतीय स्थान : IRB-2
🔸 ओवरऑल रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग
• प्रथम स्थान : 40 BN PAC हरिद्वार
• द्वितीय स्थान : 46 BN PAC
• तृतीय स्थान : IRB-2
🔸 सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज़ (Best Shooter – Overall)
मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह 40 BN PAC हरिद्वार
















Leave a Reply