पौड़ी | पौड़ी पुलिस द्वारा हर बालिका, महिला को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संकल्प को साकार करने हेतु जनपदभर में महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने अपने क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं को “गौरा शक्ति एप” की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें डिजिटल सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं के मोबाइल में गौरा शक्ति एप डाउनलोड करवाकर इसकी सभी प्रमुख सुविधाओं का उपयोग समझाया। विशेष रूप से SOS बटन और Self Registration की प्रक्रिया को सरल तरीके से प्रदर्शित करते हुए तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को बढ़ते साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के जोखिम और अपराध रोकथाम के प्रभावी उपायों पर भी चर्चा की। छात्राओं एवं ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा अपनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया ।
गौरा शक्ति एप में Self Registration की प्रक्रिया से महिलाओं/छात्राओं का कराया गया पंजीकरण ।
















Leave a Reply