गंगा घाट पर नदी में लापता हुआ बालक, पुलिस व SDRF टीम का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी हर लहर में उम्मीद की खोज के साथ डीप डाइविंग ऑपरेशन कर SDRF के जवान कर रहे बालक की सतत तलाश ।

लक्ष्मणझूला | भागीरथी धाम घाट पर स्नान करते समय आदित्य निवासी जोंक लक्ष्मणझूला अनियंत्रित होकर गंगा नदी में डूब गया था। घटना की सूचना पर लक्ष्मणझूला पुलिस व SDRF टीम द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ किया गया। राफ्ट एवं मैन्युअल दोनों माध्यमों से पशुलोक बैराज तक गहन सर्चिंग लगातार की जा रही है। SDRF टीम द्वारा घटना स्थल पर डीप डाइविंग ऑपरेशन भी संचालित किया जा रहा है। नदी में लापता बालक की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *