पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नकबजन, चोरी का माल बरामद लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दुकान में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, सीसीटीवी फुटेज व पुलिस टीम के कड़े प्रयासों से चोर को किया बेनकाब ।

पौड़ी | हर्षित खट्टर निवासी- लक्ष्मणझूला बाजार द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा अंकित किया गया कि लक्ष्मणझूला स्थित मेरी दुकान में देर रात्रि में किसी अज्ञात द्वारा दुकान का शटर तोड़कर दुकान से सामान (ड्राई फ्रूट के पैकेट,परफ्यूम फेसवॉश,सिगरेट,चॉकलेट और गल्ले से कुछ पैसे) चोरी कर दिया गया है। इस संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0स0-77/25, धारा- 305/331(4) BNS अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसके पश्चात थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही शुरू की गई । गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास दर्जनों सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया और उक्त घटनाक्रम के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी। जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई जिसमें अभियुक्त आयुष कुकरेती,निवासी-गुमानी वाला ऋषिकेश की पहचान की हुई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को ढालवाला Rebook फैक्ट्री के पास से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पौड़ी के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। एक दिन पहले ही अभियुक्त द्वारा दुकान का चिन्हीकरण कर रेकी कर ली गई थी और तत्पश्चात रात के समय मौका देखकर दुकान से सामान को चोरी कर लिया।

बरामद माल का विवरण
1. नकदी ₹2200
2. एक अदद आईफोन एप्पल
3. आधार कार्ड हर्षितखट्टर( वादी)
4. सिगरेट की डिब्बीया-19
5. एक अदद लोहे की रोड (घटना मे प्रयुक्त) एवम अन्य सामान

 

नाम पता अभियुक्त
1.आयुष कुकरेती (उम्र 19 वर्ष) पुत्र रविन्द्र कुकरेती, निवासी- गुमानीवाला ऋषिकेश, जनपद-देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *