वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (IPS) द्वारा जनपद पौड़ी के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ की गयी परिचर्चा बैठक ।

पौड़ी | एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार (IPS) द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक व समन्वय बैठक आयोजित की गई । बैठक से पूर्व पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली व अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की गई । अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर प्रत्येक थाना/शाखा की कार्यशैली, क्षेत्रीय चुनौतियों व जनसमस्याओं पर चर्चा की गई ।

मुख्य निर्देश:

1. फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करें।

2. प्रत्येक पीड़ित के साथ मधुर व्यवहार व सम्मानपूर्ण संवाद बनाए रखें, अभद्रता अस्वीकार्य होगी।

3. किसी भी सूचना या घटना को हल्के में न लें; तत्परता व संवेदनशीलता से कार्रवाई करें।

4. फील्ड में सक्रिय रहकर विज़िबिलिटी बढ़ाएं और पुलिस की सशक्त व संवेदनशील छवि प्रस्तुत करें।

5. पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों में पूर्ण निष्ठा व जिम्मेदारी से सहभागिता सुनिश्चित करें।

एसएसपी महोदय ने कहा, पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना स्थापित करना है। सभी थाना प्रभारी जनसंपर्क व संवाद को मजबूत करें तथा जनसमस्याओं का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। प्रत्येक पुलिसकर्मी संवेदनशीलता, अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखे और टीम भावना के साथ कार्य करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *