गंगा घाट पर खोया पर्यटक का मोबाइलःखोया-पाया स्क्वॉड ने तत्परता दिखाते हुए पर्यटक को लौटाया मोबाइल वापस ।

पौड़ी | थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में भ्रमण के लिए आए आगरा निवासी सौरभ कुमार ने गंगा घाटों का भ्रमण करते समय उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया था। मोबाइल गुम होने से परेशान होकर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जानकी चौकी में पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी जानकी सेतु में नियुक्त खोया-पाया स्क्वॉड की टीम (हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह एवं आरक्षी विजेंद्र बुटोला) सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घाटों पर सघन तलाश प्रारंभ की तथा आसपास लगे दर्जन भर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मोबाइल फोन की लोकेशन तलाश की। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद टीम को सफलता मिली और पर्यटक का मोबाइल गंगा घाट से सकुशल बरामद कर लिया और फोन को सकुशल पर्यटक सौरभ कुमार के सुपुर्द किया गया । अपने खोए मोबाइल को वापस पाकर पर्यटक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *