पौड़ी | जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को सशक्त बनाने हेतु “गौरा शक्ति ऐप” के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीम विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम स
भाओं एवं स्वयं सहायता समूहों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को ऐप डाउनलोड कराने के साथ-साथ इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी भी प्रदान कर रही है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला,थाना सतपुली एवं थाना पैठाणी पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं से मिलकर गौरा शक्ति एप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई साथ ही उन्हे इस एप को डाउनलोड करवाकर किसी भी सहायता हेतु बताया गया ।
One Tap SOS बटन – खतरे या असहज स्थिति में मात्र एक क्लिक के माध्यम से तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
लोकेशन ट्रैकिंग सुविधा – SOS अलर्ट के समय पुलिस टीम सीधे लोकेशन ट्रेस कर तत्काल मदद के लिए पहुंचती है।
महिला सुरक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी – ऐप में हेल्पलाइन नंबर, सुरक्षा टिप्स, कानून संबंधी जानकारी और सावधानियों की सूची उपलब्ध है।
आपातकालीन कॉल और संदेश सुविधा – परिवार या मित्रों को तुरंत अलर्ट और लोकेशन भेजने की सुविधा।
सुरक्षा रिपोर्टिंग फीचर – किसी भी असामान्य या आपात स्थिति की रिपोर्ट सीधे पुलिस को भेजी जा सकती है।
















Leave a Reply