पौड़ी |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग एकल बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों – की देखभाल एवं सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में पौड़ी पुलिस लगातार अकेले रहने वाले बुजुर्गों तक पहुँच रही है और उनके हालचाल, स्वास्थ्य, दैनिक जरूरतें और अकेलेपन की समस्याएँ जान रही है। थाना देवप्रयाग पुलिस टीम एवं महिला थाना श्रीनगर पुलिस टीम ने गाँव-गाँव जाकर बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी संकट या आपात स्थिति में पुलिस तत्पर है। बुजुर्गों को हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के संपर्क भी उपलब्ध कराए गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त हो सके । साथ ही गाँवों में महिलाओं को “गौरा शक्ति ऐप” के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा उन्हें ऐप डाउनलोड कराकर इसका महत्व समझाया गया और बताया गया कि आपात स्थिति में सिर्फ एक क्लिक पर पुलिस सहायता तुरंत उपलब्ध हो जाती है। एप को संचालित करने की पूर्ण विधि तथा इसके सुरक्षा फीचर्स विस्तार से समझाए गए, ताकि महिलाएँ बिना किसी झिझक के इसे उपयोग कर सकें और स्वयं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी महसूस करें ।
बुजुर्गों का थाम रही हाथ और महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु किया जा रहा हर सम्भव प्रयास गाँव-गाँव पहुंच रही पौड़ी पुलिसः बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछने और महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप की दे रही जानकारी ।
















Leave a Reply