शांतिपूर्ण और निष्पक्ष छात्रसंघ चुनाव के प्रति जागरूकता हेतु छात्रों के साथ गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित |

श्रीनगर | HNBGU कैम्पस श्रीनगर में आगामी होने वाले छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  कोतवाली श्रीनगर में छात्रों के साथ एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर, नायब तहसीलदार श्रीनगर तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर की उपस्थिति में छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें आगामी चुनाव में जिम्मेदार नागरिकता का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया  छात्रों को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के आपसी विवाद, अशांति, सरकारी संपत्ति का नुकसान अथवा कानून व्यवस्था भंग करने से कड़ाई से परहेज करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी किए गए सभी नियमों, आदेशों और प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर छात्रों को यह भी बताया गया कि शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराना न केवल उनके भविष्य के प्रति जिम्मेदारी है, बल्कि यह लोकतंत्र की मजबूती में भी उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है m।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *