पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ
न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील हेतु विशेष निर्देश निर्गत किए गए हैं । निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण में अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों ने सघन तलाश एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 04 वारंटियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. न्यायालय ACJM कोटद्वार वा0सं0- 4060/2023, धारा- 138 NI ACT से सम्बन्धी वारण्टी विपेन्द्र सिंह निवासी- फतेहपुर कोटद्वार,
2. न्यायालय ACJM कोटद्वार वा0सं0- 963/2023, धारा- 138 NI ACT से सम्बन्धी वारण्टी नरेन्द्र सिंह, निवासी- सुखरौ कोटद्वार
3. फौ0वा0सं0-1124/2023, धारा- 279/337/338 भादवि से सम्बन्धी वारण्टी अभियुक्त नरेश कुमार उर्फ भिंडी लाल निवासी- सकाली दुगड्डा कोटद्वार
4. न्यायालय ACJM कोटद्वार फौ0वा0सं0 1892/2020 अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी दिनेश निवासी- शिवराजपुर कोटद्वार।
















Leave a Reply