पौड़ी पुलिस की सतर्कता से गुमशुदा महिला व उसके दो नाबालिग बच्चों को रुद्रपुर से सकुशल किया बरामद ।

पौड़ी | कोटद्वार कुमार किशोर कुमार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर तहरीर दी जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी अपने दो नाबालिग बच्चों को लेकर घर से बिना बताये कहीं चले गयी है। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर तुरंत गुमशुदगी क्रमांक- 34/2025, पंजीकृत कर गुमशुदाओं की तलाश शुरू की गई । जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा महिला एवं उसके दोनों नाबालिग बच्चों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों एवं की गई कुशल सुरागरसी पतारसी तथा सर्विलांस से सूचना संकलन के आधार पर उक्त तीनों गुमशुदाओं का रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत जिला उधमसिंहनगर में होने की पुष्टि हुई, तत्पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वहां पहुंचकर महिला एवं दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया। पूछताछ के दौरान महिला द्वारा बताया कि वह पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान हो गयी थी जिसके कारण वह नाराज होकर बिना किसी को बताए अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई थी। जिसके उपरांत महिला व उसके दोनों बच्चों को सुरक्षित कोटद्वार लाकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) सदस्यों के समक्ष काउंसलिंग कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *