पौड़ी | आज जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह मृतक युवक जितेंद्र के गांव तलसारी पहुंचे और वहां जाकर पीड़ित परिजनों से भेंट की। DM एवं SSP पौड़ी द्वारा पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद, सहयोग का भरोसा दिलाया साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और अपराधी कोई भी हो बख्शे नहीं जाएंगे। डीएम एवं एसएसपी ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की और आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है तथा परिवार की मदद हेतु हर संभव कदम उठाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा भी परिजनों से टेलीफोन से बात कर परिजनों को ढांंढस बंधाया गया और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया
।
मृतक जितेंद्र के परिजनों से डीएम और एसएसपी पौड़ी ने की मुलाकात, परिजनों को निष्पक्ष जांच एवं हर संभव मदद का दिलाया भरोसा ।
















Leave a Reply