पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के दिशा-निर्देश पर सभी थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। पौड़ी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार नाबालिग चालकों द्वारा वाहन चलाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस वर्ष अब तक कुल 48 नाबालिग चालकों को वाहन चलाते पकड़ा गया, जिनके वाहनों को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
साथ ही ऐसे मामलों में अभिभावकों/वाहन स्वामियों के विरुद्ध भी पुलिस टीम द्वारा कानूनी कार्यवाही की गई है।
नाबालिग बच्चों के पास वाहन चलाने हेतु आवश्यक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता, अनुभव की कमी के कारण वे स्वयं तथा दूसरों के लिए दुर्घटना का बड़ा कारण बनते हैं।
अभिभावकों से अपील
अपने बच्चों को वाहन न दें,बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन करना सिखाएँ। 18 वर्ष से कम आयु में वाहन चलाना एक अपराध होने के साथ ही उनके भविष्य और जीवन दोनों को खतरे में डाल सकता है।
















Leave a Reply