नकली फौजी बनकर युवती से 1.25 लाख रू0 की ठगी करने वाले अभियुक्त को रानीखेत से गिरफ्तार कर दिखाया हवालात का रास्ता ।

पौड़ी | स्थानीय निवासी उदयरामपुर कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति व्यक्ति से दोस्ती हुई जिसने अपना नाम कमल बताकर स्वयं को भारतीय सेना में कार्यरत होना बताया एवं मुझे शादी का झांसा देकर मुझसे लगभग 1.25 लाख रुपए की ठगी की गई है। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0-149/25, धारा- 318 (4) BNS पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा धोखाधड़ी की इस घटना को गम्भीरता से लेते हुये इस सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचक द्वारा की गई विवेचनात्मक कार्यवाही एवं पुलिस टीम द्वारा जुटाई गई जानकारी तथा सुरागसी-पतारसी के आधार पर उक्त प्रकरण में अभियुक्त भानु प्रकाश वर्मा उर्फ़ कमल निवासी- रानीखेत अल्मोड़ा द्वारा वादनी के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने करने की पुष्टि हुई। जिसके द्वारा फर्जी नाम पता बताकर व भारतीय सेना में फर्जी रूप से कार्यरत होना बताया गया यह व्यक्ति पूर्व में उदयपुर में होटल में काम करता था। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा भानु प्रकाश को रानीखेत से गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय मे पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-149/25, धारा- 318 (4) BNS

नाम पता अभियुक्त
भानु प्रकाश वर्मा उर्फ़ कमल (उम्र-28 वर्ष) निवासी- रानीखेत, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *