पौड़ी | जनपद पौड़ी के थैलीसैंण क्षेत्रान्तर्गत स्थित बांकुरा गांव में हाल ही में अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति का जायज़ा लेने हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्थल का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना । इस अवसर पर जिलाधिकारी पौड़ी स्वाती एस.भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद रहकर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की सहायता हेतु तत्क्षण प्रतिक्रिया दी जा सके। साथ ही उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे प्रशासन से समन्वय बनाकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग प्रदान करें । मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित राहत एवं बचाव दल, पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए बताया गया कि आपदा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा की किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित विभागों द्वारा तत्परता के साथ कार्रवाही सुनिश्चित की जाए ।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा जनपद पौड़ी के आपदा प्रभावित बांकुरा गांव का भ्रमण एवं प्रभावितों की मुलाकात ।
















Leave a Reply