शराब पीकर व ओवर लोड़िंग कर वाहन चलाने वाले कुल 29 वाहन चालकों के विरूद्ध की कड़ी कार्यवाही ।

पौड़ी |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को दिन रात सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व ओवर लोडेड वाहन चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 वाहन चालकों (कोटद्वार-03 व सतपुली-01) के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी साथ ही ओवर लोडिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 25 वाहन चालकों (पौड़ी-08, यातायात कोटद्वार-05, यातायात श्रीनगर-05, कोटद्वार-03, श्रीनगर-02,सतपुली-01 व थलीसैंण-01) के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *