पौड़ी | जनपद पौड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने हेतु पौड़ी पुलिस पूर्णतः सतर्क एवं मुस्तैदी से सभी मतगणना केंद्रों पर तैनात है। जनपद के सभी 15 ब्लॉकों में स्थापित मतगणना केंद्रों पर सघन चेकिंग की जा रही है जिसके उपरांत ही अधिकृत व्यक्तियों को मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है । मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने हेतु पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवम सुरक्षित ढंग से सकुशल संपन्न हो सके
।
पौड़ी पुलिस की सतर्कता के बीच पंचायत चुनाव मतगणना प्रारंभ सघन चेकिंग के बाद ही दिया जा रहा है मतगणना स्थलों में प्रवेश ।
















Leave a Reply