बलवा मारपीट एवं पारिवारिक विवाद से सम्बन्धी मामले में 02 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा

जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी फ़ौ0 वाद संख्या-2548/24, धारा- 147, 148, 149, 323, 352, 427, 452 IPC से सम्बंधित अभियुक्त मोहित उर्फ बंदरू को पदमपुर सुकरो से तथा फ़ौ0 वाद संख्या-20/23, धारा- 125(3) Cr.P.C., वाद संख्या-96/2, धारा- 125(3) CrPC, वाद संख्या-138/23, धारा- 125(3) CrPC से सम्बंधित अभियुक्त प्रभु दयाल को नींबूचोड निकट क्रैडल पब्लिक स्कूल कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त
1. अभियुक्त मोहित उर्फ बंदरू पुत्र धीरेंद्र कुमार, निवासी- पदमपुर सुखरो कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल
2. प्रभु दयाल पुत्र स्वर्गीय मोतीराम, निवासी- नींबूचोड कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *