एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा कांवड़ मेला सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्वयं धरातल पर पहुंचकर की जा रही सतत निगरानी ।

पौड़ी | विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में शिवभक्त,श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और यात्रा मार्गों की सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा नीलकंठ कांवड़ मेले–2025 की सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वयं मेला क्षेत्र में पहुंचकर लगातार निगरानी की जा रही है । एसएसपी द्वारा स्वयं धरातल पर उतरकर मानिटरिंग करने के साथ कांवड़ यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों, कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग पॉइंट्स, चिकित्सा सहायता केंद्रों एवं संवेदनशील स्थलों का भौतिक निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं जवानों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए उनका मनोबल भी बढाया जा रहा है।

नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या का विवरण

➡दर्शन करने वाले श्रद्धालु दैनिक संख्या (समय सांय 06.00🕔 बजे तक) – 4,35,470
➡कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक कुल श्रद्धालुओं की संख्या- 9,56,393

पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा का सकुशल व सुरक्षित रूप से संचालन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *