पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत “ऑपरेशन लगाम” के तहत गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर हुक्का फूंककर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। गंगा किनारे/घाटों पर हुक्का पीकर मर्यादा,पवित्रता बनाए रखने हेतु फूलचट्टी, गरुड़चट्टी रामझूला जानकी झूला आदि स्थानों पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों,पर्यटक स्थलों एव गंगा घाटों पर हुक्का पीते पकड़े गए युवाओं से करीब आधा दर्जन हुक्के जब्त किए गए, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुछ वाहनों से डंडे और स्टिक जैसी अवैध सामग्री भी बरामद की जिन्हें तुरंत जब्त कर सभी के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई । पौड़ी पुलिस का यह प्रयास हुड़दंगियों व अराजक तत्वों को एक साफ एवं कड़ा संदेश देना है यदि सार्वजनिक,धार्मिक/पर्यटक स्थानों पर इस प्रकार का गैरकानूनी और असामाजिक व्यवहार किया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
हुक्के का शौक ले आया पुलिस की गिरफ्त मे पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत दिखाया कायदे का आईना गंगा घाटों पर नहीं चलेगा हुक्के का फैशन पौड़ी पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक हुक्के किये जब्त ।
















Leave a Reply