पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 (कोटद्वार- 05,लक्ष्मणझूला-02, यातायात कोटद्वार-01 व पौड़ी-01) चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में चलाये गये सघन चेकिंग में दैनिक कार्यवाही करते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने पर 10 वाहन चालकों तथा जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कुल 166 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है ।
नशे में वाहन चलाने वाले 09 चालकों के काटे चालान, वाहनों को किया सीज ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग के विरूद्ध लक्ष्मणझूला पुलिस की कड़ी कार्यवाही- 10 चालको पर की कार्यवाही ।
















Leave a Reply