महिला गुमशुदगी की सूचना पर पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाहीः- गुमशुदा महिला को काशीपुर से बरामद कर सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द ।

पौड़ी | स्थानीय निवासी धुमाकोट द्वारा थाना धुमाकोट पर अपनी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि मेरी बहु दवा लेने हेतु जड़ाऊखाल गयी थी लेकिन अभी तक वापस घर नहीं आयी है हमारे द्वारा उसे काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मिल पायी । इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना धुमाकोट में महिला की गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर की गई कुशल पतारसी- सुरागसी, बेहतर सर्विलांस के साथ तकनीकी सहायता तथा किये गये भरसक प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा महिला को काशीपुर (रामनगर) क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया । पूछताछ में गुमशुदा द्वारा बताया गया कि वह पारिवारिक नाराजगी के चलते घर में बिना किसी को बताए अपनी सहेली के पास रामनगर चली गई थी । गुमशुदा महिला की काउंसलिंग कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *