एक फ़रिश्ता वर्दी में समय रहते त्वरित मदद करने पर बची बुजुर्ग महिला यात्री की जान।

पौड़ी | दिल्ली निवासी सुमन देवी अपने परिवार के साथ नीलकंठ महादेव के दर्शन हेतु आई थीं। यात्रा करने के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी व चक्कर आने से यात्रा मार्ग पर अचेत होकर गिर गईं । घटना की सूचना मिलते ही चौकी नीलकंठ पुलिस टीम त्विरत कार्यवाही कर मौके पर पहुँची। जहां समय की नजाकत को समझते हुए बिना देर किए पुलिस टीम द्वारा महिला यात्री सुमन देवी को प्राथमिक उपचार केंद्र, नीलकंठ पहुँचाया गया।जहां पर महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया जिससे उनकी हालत में सुधार आने लगा, बुजुर्ग महिला की हालत अब सामान्य और सुरक्षित है । इस संवेदनशील और मानवीय कार्य के लिए सुमन देवी और उनके परिजनों ने पौड़ी पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया ।

पौड़ी पुलिस का संदेश:
“सेवा, सुरक्षा और संवेदना के साथ – हम हर कदम पर आपके साथ हैं। कोई संकट हो, तो न घबराएं – हम सिर्फ एक कॉल दूर हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *