नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | नाबालिग युवती द्वारा चण्डीगढ़ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि सुमित निवासी अज्ञात द्वारा सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। घटनास्थल सतपुली होने के कारण यह प्रथम सूचना रिपोर्ट चंडीगढ़ से जनपद पौड़ी के लिए दिनांक 05.05.2025 को स्थानांतरित की गई जिसके आधार पर थाना सतपुली पर मु0अ0सं0- 04/2025, धारा- 64 BNS व धारा- 6 पोक्सो एक्ट बनाम सुमित अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना का नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म से सम्बन्धित होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित व निष्पक्ष जांच कर अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर पौडी त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली पौड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम व विवेचक द्वारा उक्त प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण करने व सतपुली क्षेत्र में सभी होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, होमस्टे में जाकर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया साथ ही पीड़िता के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया गया क्योंकि पीड़ित युवती को सुमित नाम के लड़के का मूल पता ज्ञात नहीं था और ना हीं सुमित के बारे में स्पष्ट जानकारी दे पा रही थी जिस पर पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों,कुशल सुरागसी पतारसी व जुटाई गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के परिणाम स्वरूप यह तथ्य प्रकाश में आया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म सुमित के द्वारा नहीं बल्कि नितिन नौटियाल के द्वारा किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा नितिन नौटियाल की तलाश की गई व अभियुक्त नितिन नौटियाल को पौड़ी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को आज मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।

नाम पता अभियुक्त
नितिन नौटियाल (उम्र 20 वर्ष) पुत्र दिनेश नौटियाल, निवासी- मलेथा पट्टी चलणस्यूं, जिला- पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *