पौड़ी पुलिस ने “ऑपरेशन लगाम” के तहत हुड़दंगियों को सिखाया सबक, 32 व्यक्तियों के विरुद्ध की कड़ी चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | देवभूमि में धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित आचरण करने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में लगातार हो रही सख्त कार्यवाही । पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय के के क्रम में “ऑपरेशन लगाम” के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ जनपद पौड़ी में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है इन प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने हेतू समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों द्वारा दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर व लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक, धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 32 व्यक्तियों (कोटद्वार-09, पौड़ी-03, श्रीनगर-07, लक्ष्मणझूला-13) को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध “ऑपरेशन लगाम” के तहत नियमानुसार कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *