शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 वाहन सीज व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 208 वाहन चालकों पर की चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना/यातायात प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में दिन व रात्रि में चलाए गये चैकिंग अभियान में “ऑपरेशन लगाम” के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 10 वाहन चालकों (पौड़ी-01,लक्ष्मणझूला-04 कोटद्वार-04, यातायात कोटद्वार-01) के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 208 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *