वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा किया गया कोतवाली श्रीनगर का वार्षिक निरीक्षण अभिलेखों का रखरखाव और सफाई उच्च स्तर की रखने के दिये गए निर्देश ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा कोतवाली श्रीनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार कर सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना अभिलेखों से लेकर पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कर निम्न दिशा-निर्देश दिए गये ।

➡थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी रजिस्टरों व अभिलेखों का रखरखाव उच्चकोटि व अध्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित स्टाफ को निर्देशित किया गया।

➡थाने में अपराधों से संबंधित मालों को अनावश्यक न रखा जाए जिन केसों में निर्णय हो गया है उनका शतप्रतिशत निस्तारण किया जाए इसी प्रकार निष्प्रयोज्य वाहनों और सामग्री का भी निस्तारण किया जाए।

➡CCTNS पोर्टल, CM हेल्प लाइन व ऑनलाइन जन सेवाओं में सभी ऑनलाइन प्रविष्ठियां का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण करने और शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेने हेतु प्रभारी निरीक्षक व कार्यालय कर्मियों निर्देशित किया गया।

➡महिला हेल्प डेस्क कार्मिकों को थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी/शिकायतकर्ता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गम्भीरतापूर्वक सुनकर त्वरित निस्तारण कर प्रत्येक फरियादी/शिकायतकर्ता का पूर्ण विवरण जैसे नाम, पता सम्पर्क नम्बर शिकायत का विवरण आदि अंकित कर रजिस्टर में Feed Back का कॉलम बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡कर्मचारी बैरक का निरीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों (डेंगू, मलेरिया आदि) से बचने के लिए बैरक, शौचालय, स्नानागार व आस-पास भी साफ सफाई रखने के निर्देशित किया गया।

➡थाना प्रभारी को स्कूल/कॉलेजों के स्कूली छात्र-छात्राओं व दूरस्थ गाँवों में जाकर आमजनों को महिलाओं को महिला एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों, साईबर अपराधों, नशे के दुष्प्रभाओं आदि के सम्बन्ध में लगातार जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एवं आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों का नियमित रुप से शत प्रतिशत सत्यापन एवं थाना क्षेत्रों में बढते हुये नशे के प्रचलन पर रोक लगाने हेतु समय-समय जागरुकता अभियान कराये जाने करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡यात्रा सीजन के दौरान सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक हो जाता है जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस असुविधा से बचने के लिए शहरों के नजदीक या भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सड़कों पर वाहनों को लम्बे समय के लिए पार्क ना करने दिया जाए बल्कि चिह्नित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा किया जाए।

➡यात्रा मार्गों पर या यात्रा के दौरान किसी भी आपादा या आपातकाल स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाए। इस प्रकार की घटनाएं होने पर अलर्ट मोड़ में रहने के साथ तुरंत एक्शन लिया जाए।

➡समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनका निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तथा सभी कर्मचारियों को आमजन मानस के साथ अच्छा व्यवहार रखने व कार्मिकों को उच्चकोटि का अनुशासन बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

➡अपराधों के घटित होने पर क्राइम किट बॉक्स और अन्य किट बॉक्स का उपयोग कर बैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *