पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं । जिसके क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी NBW, धारा- 138 एनआई एक्ट से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त अरविंद भाकुनी जो 04 साल से फरार चल रहा था और देहरादून,हरिद्वार आदि कई जगहों में लगातार ठिकाने बदल रहा था, अभियुक्त अरविंद को श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा चुंगी श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी अरविंद भाकुनी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है ।
नाम पता वारंटी
1. अरविंद भाकुनी पुत्र पी0 एस0 भाकुनी, निवासी- ग्राम डांग श्रीनगर।
















Leave a Reply