सार्वजनिक स्थनों पर शराब पीकर हुड़दंग करना पड़ा भारी, 10 लोगों के विरूद्ध हुई कड़ी कार्यवाही ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम द्वार थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक/पर्यटक स्थनों पर शराब पीकर हुडदंग करने व शांन्ति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 10 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों पर पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही जारी ।

नाम पता हुड़दंग करने वाले
1. राकेश पुत्र मुनीश्वर, निवासी- लालघाट कोटद्वार, जिला- पौड़ी गढ़वाल।
2. दीपक नैनवाल पुत्र दिनेश चन्द्र, निवासी- नया गांव कोटद्वार, जिला- पौड़ी गढ़वाल।
3. सुमित पुत्र यशु प्रसाद, निवासी- बालासोड, जिला- पौड़ी गढ़वाल।
4. सोहन सिंह पुत्र रुप सिंह, निवासी- आमसौड़, जिला- पौड़ी गढ़वाल।
5. लक्ष्मण पुत्र दीनदयाल सिंह, निवासी- पदमपुर सुखरों, जिला- पौड़ी गढ़वाल।
6. मनीष भट्ट पुत्र रमेश भट्ट, निवासी- किशनपुरी जिला- पौड़ी गढ़वाल।
7. विजय पुत्र रमेश, निवासी- बालासोड कोटद्वारस, जिला- पौड़ी गढ़वाल।
8. राहुल जखमोला पुत्र प्रभाकर, निवासी- मानपुर कोटद्वार, जिला- पौड़ी गढ़वाल।
9. हुकम सिंह नेगी पुत्र वीर सिंह नेगी, निवासी- तेलीपाड़ा दिल्ली फॉर्म नजीबाबाद, जिला- बिजनौर।
10. गीता राम जोशी पुत्र स्वर्गीय लीला राम जोशी, निवासी- खूनीबढ़ नींबूचौड़ कोटद्वार, जिला- पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *