पौड़ी पुलिस का वारण्टियों की गिरफ्तारी क्रम लगातार जारी 02 और वारण्टी गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी NBW,वाद संख्या-226/2023, धारा-279/337/338 भा0द0वि0 अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त महेंद्र सिंह व थाना सतपुली पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी NBW, वाद संख्या-177/2024, धारा-181,185,196,207 मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अभिषेक उर्फ लक्की को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता वारण्टी
1. महेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह,निवासी- कुंभीचौड कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

2. अभिषेक उर्फ लक्की पुत्र विनोद पाल, निवासी-आदर्श नगर नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *