पौड़ी पुलिस ने चेक बाउंस और मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित 02 और वारण्टियों को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं । जिसके क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी NBW, वाद संख्या- 151/2024, धारा- 196,190(2) मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त प्रदीप कुमार व वाद संख्या-112/2024, धारा-138 NI Act अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अरुण वेदवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों वारण्टियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

नाम पता अभियुक्त
1. प्रदीप कुमार पुत्र दीनदयाल शर्मा, निवासी- माजरा सोड़ना, जनपद पीलीभीत, उ0प्र0।
2. अरुण वेदवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी- ग्राम पातल खास, पो0ऑ0- एकेश्वर, जनपद पौड़ी गढवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *