सरेआम हंगामा करने वाले व्यक्तियों को पौड़ी पुलिस ने करायी हवालात की सैर हुड़दंग व हंगामा करने वालों के विरूद्ध एसएसपी महोदय द्वारा दिये हैं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश ।

पौड़ी | कंट्रोल रूम से कोतवाली पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई कि अगरोडा कस्बा के पास दो व्यक्ति दीपक असवाल व दिलबर नेगी के द्वारा आपस में मारपीट कर सरेआम हंगामा किया जा रहा है। इस सूचना पर थाना पौड़ी से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां पर दो लोग आपस में लड़ाई झगडा कर हंगामा कर रहे हैं जिससे कस्बे में हो हल्ला हो रहा है व आमजन को भी परेशानी हो रही है। दोनों व्यक्तियों दीपक असवाल व दिलबर नेगी के मध्य जमीनी विवाद होने के कारण अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता है व दोनों पक्ष आपस में एक-दूसरे के प्रति रंजिश रखते हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन हंगामा करने वाले व्यक्ति पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं थे जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों को धारा-170/126/135 BNNS के तहत मौके पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया तत्पश्चात उक्त दोनों व्यक्तियों को माननीय परगना मजिस्ट्रेट पौडी महोदय के न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

नाम पता अभियुक्तगण
1. दीपक असवाल पुत्र प्रभु दयाल, निवासी- अगरोडा,जिला पौड़ी गढ़वाल।
2. दिलबर सिंह नेगी पुत्र स्व कुंवर सिंह, निवासी- अगरोडा,जिला पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *