पौड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 वाहनों को किया सीज,चालकों के डीएल भी किये निरस्त यातायात श्रीनगर द्वारा ओवर स्पीड करने वाले 04 चालकों पर की कड़ी चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 (लक्ष्मणझूला-03,कोटद्वार-01,यातायात कोटद्वार-0, पौड़ी-01 व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही यातायात श्रीनगर द्वारा ओवर स्पीड करने वाले 04 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *