सरेआम सड़क पर हंगामा करना युवकों को पड़ा भारी, हवालात में रहकर सारी रात गुजारी हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध एसएसपी पौड़ी द्वारा सख्त कार्यवाही के दिये हैं निर्देश ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर लोक शान्ति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में थाना श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत रात्रि चीता कर्मगणों द्वारा रात्रि गश्त की जा रही थी इस दौरान श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ युवकों द्वारा सरेआम गुण्डागर्दी व आपस में गाली-गलौच की जा रही थी। चीता कर्मियों द्वारा हंगामा कर रहे युवकों को काफी समझाने का प्रयास कर उन्हें घर जाने के लिये कहा गया लेकिन युवक नहीं माने और हंगामा करते रहे। जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा सरेआम गुण्डागर्दी व हंगामा कर रहे युवकों को कोतवाली श्रीनगर ले जाया गया। हंगामा कर रहे 05 युवकों 1.बृजेश भंडारी, 2. प्रेम बहादूर, 3-रघुवीर, 4. रोहन,5-अमित को धारा-170 बी.एन.एस.एस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

नाम पता अभियुक्तगण
1. बृजेश भंडारी (उम्र-32 वर्ष) पुत्र जसवन्त सिह, निवासी-मसुड सरणा पट्टी, चलणस्यू,श्रीनगर
2. प्रेम बहादूर (उम्र-20 वर्ष) पुत्र बहादूर, निवासी- हाल मधुर होटल, बस अड्डा श्रीनगर
3. रघुवीर (उम्र-20 वर्ष) पुत्र गजे सिह, निवासी- मठकोट गैरसैण, जिला- चमोली
4. रोहन (उम्र 19 वर्ष) पुत्र रामलाल, निवासी- बरसूडी जिला रुद्रप्रयाग।
हाल पता- मधुर होटल,श्रीनगर
5. अमित (उम्र-23 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी- मधुर होटल, बस अड्डा श्रीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *