शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोड करने वाले चालकों के बाद अब ओवर लोडेड ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर चला पौड़ी पुलिस का डंडा पौड़ी पुलिस ने ओवरलोड व बिना फिटनेस के चल रही कुल 07 ट्रैक्टर टॉलियों को किया सीज।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में सभी वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात तुषार बोरा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक यातायात संदीप तोमर के नेतृत्व में यातायात कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान कुल 07 ट्रैक्टर चालकों, जिनमें कुछ ओवरलोड कुछ बिना नम्बर प्लेट, बिना फिटनेस, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के व बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टरों को चलाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सभी 07 ट्रैक्टर मय ट्रॉलियों को सीज किया गया। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *