पौड़ी | पुलिस लाइन पौड़ी में ’पुलिस स्मृति दिवस’ के उपलक्ष में पुलिस के वीर शहीदों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह सहित सम्पूर्ण पुलिस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। यह स्मृति दिवस उन पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने देश और तिरंगे की आन, बान और शान तथा संविधान द्वारा निर्मित किए गए कानूनों की रक्षा करने हेतु अपने प्राणों का सर्वस्व बलिदान कर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 01 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक विभिन्न प्रदेशों के पुलिस व अर्धसैनिक बलों के कुल 216 जवानों जिनमें उत्तराखण्ड के 04 पुलिस कार्मिक शामिल हैं, को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही बालाघाट (मध्यप्रदेश) में नक्सलविरोधी अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरमाडी, पौड़ी के शहीद स्व0 प्रेम सिंह रावत की पत्नी कान्ता देवी को भी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। जनपद के समस्त थानों द्वारा भी ’पुलिस स्मृति दिवस’ के उपलक्ष में वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ।
देश व समाज की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिस के वीर जवानों को ‘स्मृति दिवस’ के उपलक्ष में पुलिस लाइन पौड़ी में दी गयी श्रद्धांजलि ।
















Leave a Reply