गैंग बनाकर जमीनों की धोखाधड़ी कर बेचने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत किया मुकदमा पंजीकृत ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, आदतन अपराधियों की निगरानी करने, भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत फर्जी रजिस्ट्ररी कराकर लोगों से अवैध रूप से धन अर्जित करने वाले गैंग लीडर कुसुम उर्फ कौशर व गैंग के अन्य सदस्यों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0-60/25 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम कुसुम उर्फ कौशर आदि, अभियोग पंजीकृत किया गया है। गैंग लीडर व गैंग के अन्य सदस्य कोटद्वार में जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री बनाकर धोखाधड़ी करते थे, जिनके विरूद्ध पहले से भी कोतवाली कोटद्वार में कई मुकदमें पंजीकृत है। उक्त जमीनी धोखाधड़ी में संलिप्त गैंग लीडर व गैंग के सदस्यों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। उक्त गैंग के 04 सदस्य (भूपेन्द्र सिंह, सतेश्वरी देवी,मकबूल अहमद उर्फ भुट्टो व दुर्गा देवी) वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध है। पौड़ी पुलिस द्वारा जमीनों की धोखाधड़ी व अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी है ।

 

नाम पता अभियुक्तगण
1. कुसुम उर्फ कौशर पत्नी मकबूल अहमद, निवासी-गंगादत्त जौशी मार्ग,कोटद्वार, जनपद- पौडी गढवाल। (गैंग लीडर)
2. अनामिका मैठानी पत्नी धनीष मैठानी, निवासी- गोनियाल कालोनी, सिताबपुर कोटद्वार।
3. नाजिया मसूरी एडवोकेट पुत्री मतलूब अहमद, निवासी- मानपुर,कोटद्वार ।
4. भूपेन्द्र सिंह पुत्र गोपीचन्द, निवासी- ध्रुवपुर कोटद्वार
5. सतेश्वरी देवी पत्नी टेन सिंह, निवासी- कुंज कालोनी, आमपडाव कोटद्वार ।
6. मकबूल अहमद उर्फ भुट्टो पुत्र मौ याकूब निवासी- ताडकेश्वर नगर,दुर्गापुर कोटद्वार ।
7. दुर्गा देवी पत्नी स्व० सोमवीर, निवासी- कालाबड़ कोटद्वार ।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 60/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम कुसुम उर्फ कौसर आदि।

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण
 कुसुम उर्फ कौसर
1. मु0अ0सं0-173/2023, धारा-420/419/467/468/471/120बी भादवि (थाना कोटद्वार)
2. मु0अ0सं0-46/2024, धारा-420 भादवि थाना कोटद्वार (विवेचना प्रचलित )
3. मु0अ0सं0-120/24, धारा-420/467/468/471/120बी भादवि (थाना कोटद्वार)
4. मु0अ0सं0-174/24, धारा-420 भादवि (थाना कोटद्वार)

 अनामिका मैठाणी
1. मु0अ0सं0-173/2023, धारा-420/419/467/468/471/120बी भादवि (थाना कोटद्वार)
2. मु0अ0सं0-46/2024, धारा-420 भादवि थाना कोटद्वार (विवेचना प्रचलित )
3. मु0अ0सं0-120/24, धारा-420/467/468/471/120बी भादवि (थाना कोटद्वार)
4. मु0अ0सं0-174/24, धारा-420 भादवि (थाना कोटद्वार)

 नाजिया मसूरी (एडवोकेट)
1. मु0अ0सं0-173/2023, धारा-420/419/467/468/471/120बी भादवि (थाना कोटद्वार)
2. मु0अ0सं0-120/24, धारा-420/467/468/471/120बी भादवि (थाना कोटद्वार)

 भूपेन्द्र सिंह
1. मु0अ0सं0-173/2023, धारा-420/419/467/468/471/120बी भादवि थाना-कोटद्वार

 सतीश्वरी देवी
1.मु0अ0सं0-173/2023, धारा-420/419/467/468/471/120बी भादवि (थाना कोटद्वार)

 मकबूल अहमद उर्फ भुट्टो
1.मु0अ0सं0-120/24, धारा-420/467/468/471/120बी भादवि (थाना कोटद्वार)

 दुर्गा देवी
1.मु0अ0सं0-120/24,धारा-420/467/468/471/120बी भादवि (थाना कोटद्वार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *