पौड़ी पुलिस ने ’ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत गंगा नदी के घाटों में फूल बेचने वाले 18 नाबालिग बालक,बालिकाओं की काउंसलिंग कर स्कूल जाने के लिए किया गया प्रेरित।

पौड़ी | पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने और नाबालिग बच्चे जो कहीं काम कर रहें हैं उनका रेस्क्यू कर काउंसलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है | जिसके क्रम में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस टीम द्वारा गंगा नदी के घाटों पर फूल बेचने वाले कुल 18 नाबालिग बालक, बालिकाओं को रेस्क्यू कर इनके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की गई और परिजनों को पुलिस द्वारा सख्त हिदायत दी गई पुलिस टीम द्वारा बच्चों समझाकर उन्हें स्कूल पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *